
,
आमिर खान कि बात करें तो आमिर ने इसी साल जुलाई में दूसरी पत्नी किरण राव से सेपरेशन अनाउंस कर दिया था। दोनों की शादी 15 साल तक टिकी थी। दोनों ने साल 2005 में शादी की थी और साल 2021 में दोनों ने सेपरेशन अनाउंस कर दिया।
सामंथा और नागा चैतन्य ने शादी के चार साल पूरे भी नहीं हुए थे कि दोनो ने चार दिन पहले ही अपनी शादी टूटने का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। दोनो कि शादी साल 2017 में हुई थी दोनो ने 2021 में अलग होने का ऐलान किया।
नुसरत की शादी साल 2019 में हुई थी और साल 2021 इसी साल मार्च में पति निखिल जैन से अलग होने की घोषणा कर दी थी। निखिल से अलग होने के बाद नुसरत ने बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिलेशन कबूला और अब वह उनके बच्चे की मां बन चुकी हैं।
हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने रिश्ते तोड़ते हुए सिंगर के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हनी सिंह और शालिनी की शादी 2011 में दिल्ली के ही एक गुरुद्वारे में हुई थी। और साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया।
कटरीना कैफ के लिए 2021 काफी अच्छा साबित हुआ है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले स्थिति होटल सिक्स सेंस फोर्ट में शादी कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। दोनो एक साथ काफी शानदार नजर आ रहें है।
यामी के लिए 2021 खास रहा। उन्होंने 4 जून को फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी कर सबको चौंका दिया था। इस सीक्रेट का खुलासा यामी की सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ था, जब उन्होंने आदित्य धर के साथ शादी की फोटोज शेयर की थीं। यामी ने काफी सीक्रेट तरीके से शादी की थी।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 में ही गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से चंडीगढ़ में शादी कर ली थी। शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। दोनो एक साथ काफी शानदार नजर आ रहें है।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। दोनों की शादी अलीबाग में हुई थी। जहां करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे चुनिंदा सेलेब्स शामिल हुए थे। दोनो बचपन के साथी थे। और दोनो ने अपने रिशते को ओपन रखा था। दोनो एक दूसरे के साथ काफी अच्छे दिखते है।
Updated on:
23 Dec 2021 02:48 pm
Published on:
23 Dec 2021 02:38 pm

बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
