8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘टप्पू’ को हल्दी लगाती दिखीं ‘बबीता’ जी, सगाई की अफवाहों के बीच एक और तस्वीर वायरल

टप्पू और बबीता जी की सगाई की खबर कल सुर्खियों में बनी रही। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर बबीता जी और टप्पू की फोटो खूब वायरल हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Mar 14, 2024

munmun dutta and raj anndkat rumor engagement

सगाई की अफवाहों के बीच एक और तस्वीर वायरल

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और राज अनादकट (Raj Anadkat) को लेकर कई बार अफवाहें उड़ चुकी है। कल मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की खबर लोगों के बीच फैल गई। हालांकि दोनों एक्टर ने बयान जारी कर इसका खंडन कर दिया। अब ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि दोनों की शादी पहले ही हो गई थी।

टप्पू और बबीता (Munmun Dutta and Tapu Engagement) जी की सगाई के अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि ये तस्वीर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से सामने आई है। इस फोटो में नन्हें 'टप्पू' को 'बबीता जी' हल्दी लगाते हुए नजर आ रही हैं। टप्पू और बबीता जी की ये फोटो काफी पुरानी है। ये फोटो उस वक्त की है जब शो में बचपन में टप्पू की शादी करवाई जा रही थी। अब ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।