मनोरंजन

Rashmika Mandanna के टैटू का है बड़ा खास मतलब ! क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस के टैटू का राज

पुष्पा फेम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्मों में जबरदस्त अभिनय से लोगों का दिल जीता है तो अपनी चुलबुली अदाओं से लोगों का दिल चुरा भी लिया है। ये ही वजह है कि वो नेशनल क्रश कही जाती हैं। चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना के हाथ पर बना टैटू का क्या हैं मतलब

less than 1 minute read
Apr 01, 2022
Pushpa fame actress rashmika mandanna tattoo meaning and secret

पुष्पा फेम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फैन फालोइंग इतनी ज्यादा है कि लोग दूर दूर से उनसे मिलने चले आते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। फिलहाल वह महानायक अमिताभ बच्चन के संग फिल्म 'गुड बाय' की शूटीग में व्यस्त हैं। रश्मिका मंदाना की क्टयूटेनस और खूबसूरत पर फैंस की सांसे थम जाती हैं।

रश्मिका मंदाना अपने सोशल मीडिया अकाउट से काफी समय पहले लाइव आई थी। जहां वह अपने फैंस के सवालों का जवाब दे रही । इस दौरान अभिनेत्री से एक उनके फैंस ने उनके टैटू को लेकर पूछा तो रश्मिका मंदाना ने अपने टैटू के बारें में बतात हुए कहा कि- मैने अपने हाथ पर Irreplaceable 'अपूरणीय' शब्द दाहिने हाथ पर लिखवा रखा हैं।

बता दे कि अभिनेत्री गीता गोविंदम ने भी यह टैटू तब बनवाया था जब वह कॉलेज में थीं। यह पूरी तरह से किसी और को नहीं बल्कि खुद को समर्पित है। इसका मतलब है कि वह एक व्यक्ति के रूप में अपूरणीय है।

रश्मिका मंदाना निश्चित रूप से अपूरणीय हैं। वह दक्षिणी फिल्म उद्योग की सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर में इतनी बड़ी ऊंचाई हासिल की है। वह पहले से ही साउथ से लेकर बॅालीवुड तक को बड़े से बड़े सितारों के साथ दिखाई दे चुकी हैं और उनके पास फिल्मों की कमी नहीं है। पुष्पा के बाद से ही उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई ।

Published on:
01 Apr 2022 11:51 am
Also Read
View All

अगली खबर