वैसे तो पाकिस्तान हमारे मुल्क का दुश्मन है लेकिन बात अगर सेलिब्रिटी की करें तो हमारी फिल्म इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज को वहां के दर्शकों के बीच बॉलीवुड स्टार्स के प्रति काफी क्रेज है। गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी को भी पाक मूवी में सॉन्ग गाने के लिए अप्रोच किया गया है।
लेकिन यहां बात हो रही है, पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस
मावरा हॉकेन की। जो कि बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की बड़ी फैन हैं और अब खबर आई है कि रणबीर कपूर के ही एक वीडियो की बदौलत मावरा हॉकेन को बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिल गया है। जी हां, हाल ही में मावरा ने अपने ट्विटर पेज पर बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करने के बारे में बयां किया।

अप्रैल में रणबीर ने मावरा के नाम सोशल साइट पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया था, जिसमें वो उन्हें फ्लाइंग किस करते दिखाई दे रहे थे तो और कह रहे थे, हाय मावरा मैं रणबीर कपूर। आप बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द आपसे मुलाकात होगी।
https://instagram.com/p/05y-AXvaBG/
इस वीडियो के बाद मावरा कई दिनों तक चर्चा में रही थीं। उनकी इसी लोकप्रियता के चलते उन्हें पहली बॉलीवुड फिल्म मिल गई है। फिलहाल वो मुंबई में हैं और जल्द ही उनकी फिल्म के नाम की घोषणा हो सकती है।
22 साल की मावरा का जन्म 28 सितंबर 1992 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। वो पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस उर्वा हॉकेन की छोटी बहन हैं। 2012 में मेरे हुजूर सीरियल से उन्होंने पाक टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया और 2013 में हम टीवी की बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट हुईं। लिहाजा उन्हें ये नहीं पता था कि रणबीर की एख फ्लाइंग किस पाने वाली एक्ट्रेस को बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिल जाएगा।