
ahmedabad
अहमदाबाद।ऊना में दलितों पर हुए अत्याचार के चलते अहमदाबाद के दलितों में भी खासा गुस्सा देखने को मिला। जगह-जगह प्रदर्शन हुआ। लेकिन इस प्रदर्शन और उबाल के बीच दलित प्रदर्शनकारियों का एक दूसरा पहलू भी नजर आया। गिरधरनगर इलाके में लींबड़ी चौक के पास प्रदर्शनकारियों ने विरोध करते हुए अहमदाबाद से लींबड़ी जा रही एक एसटी बस को रोक लिया। उसमें से यात्रियों को भी नीचे उतरवा दिया। फिर बस में तोडफ़ोड़ की। बस चालक यात्रियों को उतारकर टूटी बस लेकर रवाना हो गया।
लेकिन इस बस में जिस महिला चंद्रिकाबेन को उसके दो बच्चों और मां के साथ उतारा गया। वो एसटी बस के जाते ही जोर-जोर से रोने लगी। विडंबना ये थी कि जो बस चली गई उसी बस से उसे मोरबी जाना था। क्योंकि दूसरी बस में बैठने के लिए उसके पास टिकट के पैसे नहीं थे। जो पैसे थे उससे ही उसने टिकट ले ली थी। महिला का जब ये दर्द प्रदर्शनकारियों ने सुना तो। तो उन्हें न सिर्फ अपनी भूल समझ में आई। तब दलित प्रदर्शनकारियों में से एक ने महिला को टिकट के लिए उपयुक्त पैसे दिए और दूसरी बस में बिठाकर उसे मोरबी के लिए रवाना किया।

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
