3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fact Check: ‘धुरंधर 2’ में सलमान खान बड़े साहब बनकर लगाएंगे आग, टीजर जारी होते ही मचा बवाल

Salman Khan in Dhurandhar 2 Teaser Release: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के धुरंधर 2 में होने की खबर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। हाल ही में धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हुआ। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Salman Khan in Dhurandhar 2 Teaser Release

Salman Khan in Dhurandhar 2

Salman Khan in Dhurandhar 2 Teaser Release: बॉलीवुड में जब भी किसी बड़ी फिल्म का टीजर या ट्रेलर रिलीज होने वाला होता है, उससे पहले अफवाहों का बाजार गर्म होना लाज़मी है। कुछ ऐसा ही माहौल इस वक्त फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर देखने को मिल रहा है। फिल्म का मच अवेटेड टीजर रिलीज हो गया है लेकिन उससे ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसने फैन्स की धड़कनें तेज कर दीं। तस्वीर में क्या नजर आया और कैसे एक फोटो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया, चलिए जानते हैं।

तस्वीर में नजर आए सलमान खान (Salman Khan in Dhurandhar 2 Teaser Release)

वायरल हो रही तस्वीर में दावा किया गया कि सुपरस्टार सलमान खान फिल्म के सेट पर मौजूद हैं और वो इस बार रहस्यमयी किरदार ‘बड़े साहब’ की भूमिका निभाने वाले हैं। लेकिन जब इस वायरल फोटो की पड़ताल हुई, तो सामने आया एक चौंकाने वाला सच।

कहां से शुरू हुई सलमान की एंट्री की चर्चा?

‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में एक ताक़तवर और रहस्यमयी किरदार का कई बार जिक्र हुआ था, लेकिन उसका चेहरा कभी सामने नहीं आया। इसी किरदार को ‘बड़े साहब’ कहा गया था। जैसे ही ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगीं कि इस बार इस रोल में कोई बहुत बड़ा चेहरा एंट्री लेने वाला है। इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें सलमान खान को संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ शूट करते दिखाया गया।

वायरल पोस्ट ने कैसे बढ़ाया सस्पेंस

इस वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि हाई सिक्योरिटी के बावजूद सेट से दूर से ली गई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सलमान खान एक अहम बालकनी सीन शूट कर रहे हैं। पोस्ट के मुताबिक अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल और संजय दत्त एसपी असलम के किरदार में नजर आ रहे हैं। बस फिर क्या था- फैन्स ने मान लिया कि सलमान ही ‘बड़े साहब’ हैं और पोस्ट धड़ाधड़ शेयर होने लगी।

AI ने रचा पूरा भ्रम

लेकिन इस कहानी का ट्विस्ट यहीं से शुरू होता है। जिस अकाउंट से ये तस्वीर शेयर की गई, वह पहले भी AI जनरेटेड इमेज पोस्ट करता रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले ‘धुरंधर 2’ के सेट से संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की असली तस्वीरें सामने आई थीं। ये तस्वीरें मुंबई के बैलार्ड एस्टेट इलाके में शूट किए गए एक सीन की थीं, जहां कड़ी सुरक्षा के बावजूद कुछ एक्स्ट्राज़ और सोशल मीडिया यूज़र्स की नज़र वहां तक पहुंच गई थी।

वायरल सलमान वाली तस्वीर उन्हीं असली फोटोज पर आधारित है, जिनमें AI टेक्नोलॉजी की मदद से सलमान खान को जोड़ दिया गया। यानी संजय दत्त और अर्जुन रामपाल तो असली हैं, लेकिन उनके बीच खड़ा सलमान पूरी तरह डिजिटल कल्पना है।

फैन्स के लिए सबक

टीजर रिलीज के एक्साइटमेंट में आकर फैन्स अक्सर ऐसी अफवाहों का शिकार हो जाते हैं। ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पहले ही साफ कर चुके हैं कि किसी भी बड़े खुलासे की जानकारी ऑफिशियल प्लेटफॉर्म से ही दी जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि वायरल कंटेंट पर आंख बंद कर भरोसा न किया जाए, खासकर जब AI जैसी तकनीक तस्वीरों और वीडियो को बेहद असली बना रही हो।

Story Loader