
'धुरंधर 2' के टीजर पर आया लोगों का रिएक्शन
Dhurandhar 2 Teaser Reaction: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता के बाद, हर कोई इसके दूसरे पार्ट यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। जैसे ही ये इंतजार खत्म हुआ और टीजर रिलीज हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर को देखने के बाद फैंस के बीच उत्साह कम और नाराजगी ज्यादा देखने को मिल रही है। आलम यह है कि यूट्यूब पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और लोग मेकर्स पर 'पुराना माल' परोसने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही अलग-अलग कहावते कहकर इसे बेकार कर रहे हैं।
'धुरंधर 2' के टीजर को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बनी हुई थी, लेकिन धुरंधर 2 के टीजर के बाद वह कुछ ठंडी पड़ती नजर आ रही है। टीजर देखने के बाद कई यूजर्स ने मेकर्स को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। एक नाराज फैन ने लिखा, "भाई, ये तो सरासर चूना लगा दिया, जो पहले पार्ट की एंडिंग में देखा था वही टीजर में डाल दिया।"
एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, "हमें लगा था कुछ नई फुटेज और धमाका देखने को मिलेगा, लेकिन यहां तो मामला 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया' जैसा हो गया।" ज्यादातर दर्शकों का कहना है कि फिल्म के पहले पार्ट के आखिर में जो झलक दिखाई गई थी, टीजर में उसी को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर दिया गया है। फैंस को उम्मीद थी कि रणवीर सिंह के 'बीस्ट मोड' या नए विलेन अर्जुन रामपाल की कुछ नई झलकियां देखने को मिलेंगी, जो नहीं दिखी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म नहीं बम है।
भले ही टीजर को लेकर शुरुआती रिएक्शन 'मिक्स' रही हों, लेकिन फिल्म को लेकर रोमांच अभी भी खत्म नहीं हुआ है। टीजर में जिस तरह का डार्क और इंटेंस माहौल दिखाया गया है, वह फिल्म के 'स्पाई-एक्शन' टोन को सही ठहराता है। दूसरे पार्ट में एक्शन और थ्रिल का लेवल डबल होने का वादा किया गया है, जो 'धुरंधर' के वफादार दर्शकों के लिए एक बड़ी वजह है सिनेमाघरों तक जाने की।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी है। 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रही है। रिलीज की यह तारीख बेहद खास है क्योंकि इस दौरान ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे बड़े त्योहार हैं। फिल्म को न केवल हिंदी, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
Published on:
03 Feb 2026 01:15 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
