11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरी फंसी एक्ट्रेस अमीषा पटेल, ‘धोखाधड़ी’ मामले में रांची सिविल कोर्ट ने दी आखिरी वार्निंग

Ameesha Patel Ranchi Civil Court Case: रांची सिविल कोर्ट ने बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल को धोखाधड़ी और चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में बयान दर्ज कराने के लिए आखिरी मौका दिया है।  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Mar 05, 2024

ameesha_patel.jpg

Ameesha Patel Ranchi Civil Court Case

Ranchi Civil Court: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल को रांची सिविल कोर्ट ने दी आखिरी वार्निंग दी है। उन पर पैसे लेकर फिल्म नहीं करने, धोखाधड़ी और चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में रांची की सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल और उनकी कंपनी के बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर को सशरीर उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने के लिए आखिरी मौका दिया है।

फिल्म अभिनेत्री को मंगलवार को कोर्ट में उपस्थित होना था, लेकिन, वह नहीं आईं। उनके अधिवक्ता ने इसके लिए निजी कारणों का हवाला देते हुए वक्त की मांग की। इस पर शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने विरोध जताते हुए कहा कि उनकी ओर से बार-बार समय मांगकर मामले को लटकाया जा रहा है।
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डीएन शुक्ला की कोर्ट ने उन्हें आखिरी मौका देते हुए अगली तारीख में अदालत में उपस्थित होकर सीआरपीसी की धारा 313 के तहत बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: ‘अनंत-राधिका’ के प्री-वेडिंग में करोड़ो ऐंठने वाली पॉप सिंगर ‘रिहाना’ का अश्लील ड्रेस वाली वीडियो वायरल

फिल्म अभिनेत्री से जुड़ा यह मामला वर्ष 2018 का है। रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे 2.5 करोड़ रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद भी उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। इसके साथ ही अमीषा पटेल पर फिल्म 'देसी मैजिक' बनाने के नाम पर अजय सिंह से 2.5 करोड़ रुपए ऐंठने का भी आरोप लगाया गया है।

दोनों के बीच जो कांट्रैक्ट हुआ था, उसके अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग की। काफी टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में 2.5 करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए।

इस मामले में अमीषा पटेल को उपस्थिति के लिए कई बार समन जारी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद वह अदालत में खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित नहीं हो रही थीं। वारंट जारी होने के बाद बीते साल 19 जून को उन्होंने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 10 हजार के दो बेल बांड पर जमानत दे दी थी।