क्या सच में लूलिया वंतूर को डेट कर रहे Salman Khan! राखी सावंत के वीडियो से मिली हिंट
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस लूलिया वंतूर के डेटिंग की अफवाह अक्सर गॉसिप गलियारों में बनी रहती हैं। इस बीच राखी सावंत की एक हरकत ने दोनों के रिलेशनशिप का सच उजागर कर दिया है। राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे अपनी बर्थडे पार्टी पर लूलिया वंतूर के साथ डांस करती दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन में मेरी प्यारी भाभी लिखा है और वीडियो को सलमान खान को टैग किया है।