11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनोरंजन

मणिपुर: जब ओपन कार में निकलीं सुष्मिता सेन, एक्ट्रेस की एक झलक को बेकाबू हुए फैंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी अदाकारी और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता की फैन फॉलोइंग देश के हर कोने में है। हाल ही में एक्ट्रेस इंफाल में आयोजित ‘मणिपुर संगई फेस्टिवल 2022’ के समापन समारोह में पहुंची थीं। इस दौरान सुष्मिता रॉबर्ट नोरेम के डिजाइन किए हुए पारंपरिक परिधान में शो स्टॉपर बनीं और रैंप पर हमेशा की तरह कॉन्फिडेंट अंदाज में चलते हुए मणिपुरवासियों का दिल जीत लिया। सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुली कार में नजर आ रही हैं। कार के चारों तरफ फैंस की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए बेकरार नजर आ रही है। सुष्मिता हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रही हैं।

Google source verification