2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूथ को बिगाड़ रही हैं उर्फी… चेतन भगत के इस कमेंट पर भड़कीं Urfi Javed, दिया मुंहतोड़ जवाब

Urfi Javed on Chetan Bhagat : लेखक चेतन भगत ने कहा था कि एक देश का जवान है जो बॉर्डर पर खड़ा देश की रक्षा कर रहा है। एक हमारा यूथ है जो बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद की तस्वीरें देख रहा है। इस कमेंट पर उर्फी जावेद ने लेखक को करारा जवाब दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Nov 27, 2022

urfi_javed_gave_befitting_reply_on_comment_of_chetan_bhagat_to_said_she_misleading_youth.png

Urfi Javed on Chetan Bhagat

Urfi and Chetan Bhagat Controversy : उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे अपने आउटफिट को लेकर नहीं बल्कि प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत द्वारा उन पर किए गए कमेंट (Author Chetan Bhagat on Urfi Javed) को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान चेतन भगत ने कहा था कि, 'देश का युवा इंटरनेट का इस्तेमाल उर्फी की तस्वीरें देखने के लिए कर रहा है। यंग लड़के-लड़कियों बिस्तर में घुसकर इंस्टाग्राम पर उनके रिल्स और वीडियो देख रहे हैं।' इस कमेंट के बाद से ही लोग उर्फी के रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे। हालांकि उर्फी ने एक सप्ताह बाद इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।

शनिवार को उर्फी जावेद ने लेखक चेतन भगत (Urfi Javed on Chetan Bhagat) को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा, 'दोस्तों, यह मत भूलिए कि मी टू मामले के दौरान कितनी महिलाओं ने उन पर आरोप लगाए थे।' उन्होंने एक न्यूज आर्टिकल भी शेयर किया जिसमें कहा गया था कि चेतन भगत ने #MeToo मूवमेंट के दौरान अपने व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद माफी मांगी और लिखा, 'उनके जैसे पुरुष हमेशा अपनी कमियों को स्वीकार करने के बजाय महिलाओं को दोष देंगे। सिर्फ इसलिए कि आप एक परवर्ट हैं।'

यह भी पढ़े - क्या सच में लूलिया वंतूर को डेट कर रहे Salman Khan! राखी सावंत के वीडियो से मिली हिंट

उर्फी (Urfi Javed) ने आगे लिखा कि, 'इसका यह मतलब हीं होता है कि उसने क्या पहना है। बेकार में मुझे बातचीत में घसीटना, ऐसे कमेंट करना कि मेरे कपड़े युवा लड़कों को कैसे विचलित कर रहे हैं, ये सब बकवास है। आपने तो लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजे, आपके ऐसे मैसेज समाज को क्या संदेश देंगे।? उर्फी ने चेतन भगत के व्हाट्सएप मैसेज के लीक हुए स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए भी उन्हें करारा जवाब दिया।

गौरतलब है कि ये सारा विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक कार्यक्रम के दौरान लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने कहा था कि 'लड़कियों की फोटो पर लाइक दबा रहे हैं, कमेंट कर रहे हैं, करोड़ लाइक्स होते हैं उर्फी जावेद की तस्वीरों पर। एक देश का जवान है जो बॉर्डर पर खड़ा देश की रक्षा कर रहा है। एक हमारा यूथ है जो बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद की तस्वीरें देख रहा है।'

यह भी पढ़े - Avatar 2 ने रिलीज से पहले इंडियन फैंस को बनाया दीवाना, एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बिक रहे टिकट

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग