
Horror
नई दिल्ली: 13 Hollywood Horror Movies: हॉरर फिल्मों में और फिल्मों की अपेक्षा ज्यादा थ्रिलर, रोमांच और सस्पेंस देखने को मिलता है। इसलिए कई लोगों को हॉरर फिल्में देखना पसंद होता है। अगर आप भी पसंद करते हैं तो आपके लिए गूड न्यूज है। अभी हाल ही में वेबसाइट फाइनेंसबज द्वारा अलग-अलग बजट की 13 हॉरर फिल्मों की लिस्ट बनाई है।
आप ये फिल्में देखकर कर पैसे कमा सकते हैं। दरअसल कंपनी ने इन 13 खतरनाक हॉरर फिल्म देखने पर 1300 डॉलर यानी लगभग एक लाख रुपये देने का एलान किया है। अगर आप में हिम्मत है तो आप ये फिल्में देखकर इनाम जीत सकते हैं।
फिल्में देखने वाले व्यक्तियों की दिल की धड़कन चेक करने के लिए फिटबिट डिवाइस लगाया जाएगा। इसके जरिए हॉरर मूवी हार्ट रेट एनालिस्ट होगा है। इसके साथ ही इससे बड़ी बजट की हॉरर फिल्मों की तुलना कम बजट वाली फिल्मों से की जाएगी।
वेबसाइट के बयान के मुताबिक जीतने वाले उम्मीदार को 1300 डॉलर का इनाम दिया जाएगा, यानी की एक लाख रुपये। इसके साथ ही कंपनी की तरफ से 50 डॉलर का गिफ्ट कार्ड भी दिया जाएगा। इसके लिए अभी आप आवेदन कर सकते हैं, इसकी आखिरी तारीख 26 सितंबर रखी गई है। इसके साथ ही विनर की घोषणा एक अक्टूबर तक होगी।
बता दें कि इन खतरनाक 13 फिल्मों के नाम 'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट', 'कैंडीमैन', 'इंसिडियस', 'सिनिस्टर', 'एमिटीविले हॉरर', 'ए क्वाइट प्लेस', 'एक क्वाइट प्लेस पार्ट 2', 'गेट आउट', 'द पर्ज', 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' और 'हैलोवीन' का 2018 रीमेक है।
Updated on:
12 Sep 2021, 11:37 AM IST
Published on:
12 Sep 2021, 11:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.