No video available
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “ये है गड्ढों से भरी फर्रुखाबाद-अलीगंज-एटा की हिचकोले खाती सड़क, जिसके गड्ढा मुक्त करने के फंड से भाजपा के विधायकों की जेबों के गड्ढे भरे गये। इसे आखिरी बार अच्छी तरह से देख लीजिए क्योंकि जब सपा की तरफ से ये समाचार बनकर भाजपा सरकार के सामने आएगा तो देखिएगा कल से ही इस सड़क का उद्धार होना शुरू हो जाएगा। ये बात हम इस आशा से कह रहे हैं कि हमें उम्मीद है कि भ्रष्टाचारियों की बेशर्म आंखों में भरे कोई लोक-लाज न हो पर मन में जनता का कुछ डर तो होगा ही।”