1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटा जिले में केवल चार भूमाफियाओं पर कार्रवाई, बाकी पर मंत्री चुप

जिनके राशनकार्ड आधार से लिंक नहीं हुए उन्हे भी राशन देने का निर्देश

2 min read
Google source verification

एटा

image

Santosh Pandey

Aug 25, 2017

atul

atul garg

एटा। भूमाफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की बात करने वाली भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार कितनी सक्रिय है यह तो मंत्री ने बयान देकर खुद साबित कर दिया। जून महीने में भूमाफियाओं के चिन्हिकरण का काम हुआ। इसकी कई बार लिस्ट भी जारी की गई। एटा के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने जब पत्रकारों को बताया कि जिले में भूमाफियाओं पर बड़ी कार्रवाई हुई उसी समय उनसे संख्या भी पूछ ली गई। संख्या चार बताते ही मुस्कराने लगे। जब उनसे संख्या इतनी कम होने की बात पूछी तो बोले आप नाम बताओ जेल हम भेजवाएंगे।

राशन देने के निर्देश

जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग गुरुवार को एटा शहर पहुंचे। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे। सभागार में उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रभारी मंत्री ने खाद्य आपूर्ति को लेकर कड़े निर्देश दिए और जिन लोगों के राशन कार्ड अभी तक आधार से लिंक नहीं हुए उन्हें भी राशन देने के निर्देश दिए।







IMAGE CREDIT: patrika






पूरे देश की महिलाएं हैं खुश

बैठक के बाद पत्रकारों से रुबरु होते हुए प्रभारी मंत्री ने तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि पूरे देश की महिलाएं इस निर्णय से खुश है। वहीं विपक्ष द्धारा तीन तलाक पर राजनीति करने पर उन्होंने कहा कि कुछ महिलाओं ने कहा है कि ये मोदी जी के कारण हुआ है तो हमने कुछ नहीं कहा है। वहीं इस तीन तलाक पर कानून बनाए जाने पर कहा कि हमारी सरकार जल्द कानून बनाएगी। वहीं रेल हादसों पर अंग्रेजों के जमाने के रेलवे बोर्ड को भंग करने पर चल रही चर्चा पर प्रभारी मंत्री कन्नी काटते नजर आये। वहीं जिले में भूमाफियाओं पर अब तक हुई कार्रवाई पर मंत्री ने केवल चार भूमाफियाओं पर कार्रवाई की बात कहीं।







ये भी पढ़ें

image
Story Loader