4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटा

कपड़ा व्यापारी के घर का ताला तोड़कर 12 लाख की चोरी

एक लाख 10 हजार की नकदी सहित सोने, चांदी के लगभग 12 लाख के जेवरात चोरी

Google source verification

एटा

image

Mukesh Kumar

Feb 11, 2018

एटा। बेखौफ चोरों ने शनिवार रात को चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। परिवार के साथ एटा महोत्सव में गए कपड़ा के थोक व्यापारी के मकान से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ नकदी व लाखों रुपए जेवरात चोरी कर लिये। हैरानी की बात यह कि व्यापारी का मकान पटियाली गेट पुलिस चौकी के समीप है। फिर भी चोर बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है।


एटा महोत्सव में गया था परिवार
पीड़ित व्यापारी मुकेश वार्ष्णेय ने बताया कि शनिवार रात को वो अपने परिवार के साथ एटा महोत्सव में होने वाले हंसराज हंस के सूफी संगीत कार्यक्रम को देखने गए थे। घर पर ताला लगाया था। रात तकरीबन साढ़े बजे लौटकर देखा तो घर के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो व्यापारी के होश उड़ गए। कमरे में सेफ अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर से नकदी व जेवरात गायब थे। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक चोरों ने एक लाख दस हजार की नकदी सहित सोने, चांदी के लगभग 12 लाख के जेवरात चोरी कर लिए।

 

 

जल्द खुलासा करने की मांग
घटना की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के तमाम नेता मौके पर पहुंच गए। वहीं कोतवाली थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी वर्ग आंदोलन करेगा। फिलहाल पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।