
Narednra modi
एटा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एटा आ रहे हैं। वे राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र और एटा से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। सैनिक पड़ाव स्थित रामलीला मैदान में जनसभा होनी है। भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि प्रधानमंत्री के लिए सबसे बड़ा शो होगा। करीब दो लाख लोग रैली में भाग लेंगे। 20 अप्रैल को ही प्रधानमंत्री आंवला लोकसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। लोकसभा चुनाव 2019 के दृष्टिगत प्रधानमंत्री भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं।
भाजपा ने लगाई ताकत
प्रधानमंत्री 20 अप्रैल को आ रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी पहली बार एटा आ रहे हैं। इस कारण भी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस रैली के माध्यम से भाजपाई यह दिखाना चाहते हैं कि जनता किसके साथ है। इस कारण रैली में भीड़ लाने लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी गई है। कौन कितनी भीड़ लाएगा, यह तय कर दिया गया है।
क्या है कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले विशेष वायुयान से खेरिया एयरफोर्स, आगरा पर आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम 4 बजे एटा पहुचेंगे। एक घंटे तक एटा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद प्रधानमंत्री भाजपा के चुनिंदा कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा आगरा के लिए रवाना होंगे।
प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा का खाका खींच लिया गया है। पिछले दिनों अपर जिलाधिकारी प्रशासन केपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने रामलीला मैदान, सैनिक पड़ाव का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के साथ तीन हेलीकॉप्टर होंगे। इसलिए कार्यक्रम स्थल पर तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए बाहर से भी पुलिस बल मांगा गया है। कार्यक्रम से दो दिन पहले एसपीजी आ जाएगी। फिर वह अपने अनुसार सुरक्षा व्यवस्था कराएगी।
UP News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Updated on:
17 Apr 2019 05:24 pm
Published on:
17 Apr 2019 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
