
Padmavati
एटा।पदमावती फ़िल्म के विरोध को लेकर राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भी भारी आक्रोश देखने को मिला है। जिले में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह उर्फ बबलू चौहान ने संजय लीला भंसाली पर फिल्म पद्मावती में रानी पद्मावती का चित्रण गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया व फिल्म का विरोध करने की बात कही। यही नहीं इस बीच उन्होंने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को आपत्तिजनक शब्द भी कहे।
ये थे क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष के बोल
गजेन्द्र सिंह ने कहा कि पद्मावती क्षत्रिय समाज की आस्था का हिस्सा हैं। आज भी क्षत्रिय वीरांगनाएं मां पद्मावती का नाम लेकर अपना जीवन यापन करती हैं। जिस तरह माता सीता को आदर्श बताकर हम महिलाओं को जीवन यापन करने की प्रेरणा देते हैं, मां पद्मावती भी उसी तरह क्षत्रिय समाज की महिलाओं का आदर्श हैं। अलाउद्दीन खिलजी ने धोखे से राजा राव रतन सिंह को मार दिया था। अलाउद्दीन खिलजी मां पद्मावती को पाना चाहता था, तो माता पद्मावती सहित 16 हजार क्षत्राणियों ने आत्महत्या कर ली थी ताकि उनके शरीर को वो देख भी न पाए।
दीपिका को कहे अभद्र शब्द
इस बीच रानी पद्मावती का किरदार दीपिका द्वारा निभाए जाने को लेकर उन्होंने क्रोध व्यक्त किया। उन्होंने दीपिका को काफी आपत्तिजनक शब्द भी कहे। वीडियो देखकर खुद जानिए कि उन्होंने क्या कहा।
संजय लीला भंसाली और दीपिका को लाने पर पांच लाख का इनाम
गजेंद्र सिंह ने कहा कि ये मूवी तो रिलीज हो ही नहीं सकती। यदि हुई तो हम कुर्बानी देने को तैयार हैं। इस बीच उन्होंने संजय लीला भंसाली व दीपिका पादुकोण को जिंदा पकड़ कर लाने पर पांच लाख के इनाम की घोषणा की। गजेंद्र सिंह उर्फ बबलू चौहान यहीं नहीं रुके, उन्होंने संजय लीला भंसाली के टुकड़े टुकड़े कर देने की बात कही।
Updated on:
18 Nov 2017 03:11 pm
Published on:
18 Nov 2017 02:55 pm

बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
