2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली एक साल की मासूम, दुष्कर्म की आशंका

थाना एटा जनपद के मलावन की घटना। पिता ने घर पर काम कर रहे मिस्त्री पर लगाया दुष्कर्म का आरोप।

less than 1 minute read
Google source verification

एटा

image

suchita mishra

Nov 01, 2019

girl kidnapped

girl kidnapped

एटा। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के चाहे कितने ही दावे कर ले, लेकिन आए दिन होने वाली आपराधिक घटनाएं इन दावों की लगातार पोल खोल रही हैं। ताजा मामला थाना एटा जनपद के मलावन में सामने आया है। यहां एक साल की बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। बच्ची के पिता ने घर में काम करने वाले मिस्त्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें:Utility News: 37 की जगह अब 39 बीमारियों का होगा फ्री इलाज, जानिए कौन-कौन से रोग इस लिस्ट में शामिल

ये है मामला
पूरा मामला थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव का है। यहां उस समय हड़कंप मच गया जब घर के अंदर एक वर्ष की बच्ची परिजनों को बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची खून से लथपथ थी। मासूम को इस हालत में देखकर घर में कोहराम मच गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

डॉक्टर ने जतायी दुष्कर्म की आशंका
बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून का रिसाव और अंदरूनी चोट को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। हालांकि स्टाफ की कमी से जांच न हो पाने के कारण डॉक्टर ने दुष्कर्म की पुष्टि अभी नहीं की है। बच्ची के गंभीर अवस्था में मिलने की सूचना पर एटा एसएसपी सुनील कुमार सिंह व एएसपी संजय कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि घर में काम कर रहे मिस्त्री राजेश उसी ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बच्ची के साथ क्या घटना हुई है, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Story Loader