Possibility of heat wave in between 11 and 14 June आईएमडी ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 11 जून से 14 जून के बीच तापमान 44 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री रह सकता है। भीषण गर्मी पड़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लोगों को गर्मी का एहसास होगा।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी । 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा तेज धूप निकलेगी। मंगलवार 10 जून का तापमान 31 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। भीषण गर्मी पड़ेगी। बुधवार 11 जून का तापमान 31 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
12 जून गुरुवार का तापमान 31 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान में हल्के-फुल्के बाद रहेंगे। पानी की बौछार गिर सकती हैं। शुक्रवार 13 जून का तापमान भी 30 से 41 जी के बीच रहने का अनुमान है। 21% बारिश हो सकती है। शनिवार 14 जून का तापमान 30 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान में हल्के फुल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।