इटावा. बीहड़ के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक की बाईक विद्युत लाईन में फंसकर सड़क पर गिर गयी, जिसमें शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से क्षेत्र के शिक्षकों में मातम छाया हुआ है।