जिले पछाया गांव थाना पुलिस ने बरौली ग्राम प्रधान समेत 4 लोगों के घरों पर जमकर तांडव मचाया।
इटावा. जिले पछाया गांव थाना पुलिस ने बरौली ग्राम प्रधान समेत 4 लोगों के घरों पर जमकर तांडव मचाया। पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने पुलिस कारगुजारियों का खुलासा करते हुए बताया कि देर रात पुलिस आई और प्रघान के अलावा अन्य लोगों को तलाशते हुए सभी के घरों में जबरदस्त तोड़फोड़ की। पुलिस की करतूत पूरी तरह से ऐसी लग रही थी कि मानो यह पुलिस की गुंडो की कार्रवाई हो।
प्रत्यक्षदशिर्यों के अनुसार बरौली प्रधान नीरज यादव के करीलगढ़ गांव में देर रात 12 बजे के आसपास घर के घुस कर महिलाओं के साथ मारपीट, गली गलौज, अभद्रता करते हुए घर का सारा सामान फर्नीचर, फ्रिज, टीवी, खिड़की, दरवाजे व मुकेश यादव के घर में रखा सामान व बर्तन तोड़ दिया। उसकी मां के साथ भी मारपीट की पुलिस के गुस्से का आलम यह रहा है कि प्रधान के ट्यूबबेल पर रखा ओडीएफ शौचालय का सरकारी सामान सीट पाइप आदि भी तोड़ डाले प्रधान नीरज यादव की पत्नी गुड्डी देवी ने पछाया गांव के सिपाही अर्जुन सिंह, राजा भरत के खिलाफ एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से मुकदमा दर्ज कर निलम्बित करने की मांग की है।
नीरज की पत्नी गुड्डी देवी ने डीजीपी, महिला आयोग और एसएसपी से सभी आरोपी पुलिस जनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित पत्र भेजा है। पछाया गांव थाना पुलिस थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत बरौली के प्रधान नीरज यादव जो कि ग्राम मडैया करीलगढ निवासी है। ऊमा सिंह, मुकेश, भूरे निवासी मडैया करीलगढ थाना पंछाया गांव पुलिस के 8 पुलिस वालों ने गांव के 4 घरों मे तोड़ फोड़ की। घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की और भद्दी भद्दी गालियां दी। नीरज की पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि मडैया करीलगढ़ गांव में देर रात 12 बजे करीब पंछाया गांव पुलिस की दो जीप एक मोटरसाईकिल आई उसमें करीब पुलिस वाले 8 लोग थे । आते ही घर मे जबरजस्ती से घुस गये और तोड फोड करने जब इसका गुडडी देवी ने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता करने लगे और गालियां देने लगे।
उन्होने बताया कि पछायगाव पुलिस गाँव मे 5 बार घर पर आ चुकी है और इसी तरह व्यहार करती है ।उसके बाद ऊमा सिंह,भूरे सिंह और मुकेश के घर की तोड फोड की घर दरवाजे मे लगे ताले तोड दिये घर रखा। सामान खाने के बर्तन कूलर टीवी फ्रिज पानी भरने के बर्तन गोदरेज अलवारी का लोक तोडकर सारा सामान बिखेर दिया और महिलाओ के साथ मारपीट,गली गलौज, अभद्रता करते हुए। नीरज यादव बना खेतो पर टयूबेल पर पहुचे टयूबैल पर ओडीएफ शौचालय का सरकारी सामान मुर्गा सीट पीबीसी पाईप तोड दिये । टयूबैल अन्दर कमरे रखे सोफा बैड कूलर तोड दिये गुडडी देवी ने बताया एक टीवी और सेटटॉप बॉक्स पुलिश अपने साथ ले गयी। असल मे पुलिस की यह कार्यवाही पुलिस मुजावत के मामले मे प्रधान समेत कई लोगो की तलाश है इसी कारण पुलिस सभी के घरो मे छापेमारी करने मे जुटी हुई है। स्थानीय थाना पुलिस अपने उपर आरोपो को लेकर पूरी तरह से पल्ला झाडती है क्यो कि पुलिस का कहना है कि उन्होने कही कोई तोडफोड नही की है ।