बेटे की उम्र 34, होने वाली पत्नी की 19
जॉन कॉपोसी का एक लड़का भी है जिसकी उम्र 34 साल है यानी उसके बेटे की उम्र की आधी उम्र की लड़की से जॉन शादी कर रहा है। जॉन का 34 साल का बेटा जैकी एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है। उसका कहना है कि मेरे पिता पागल हो गए हैं। वे एक 19 साल की लड़की से शादी कर रहे हैं। वहीं जैकी के पिता जॉन कॅापोसी का कहना है कि हम दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। इसका उम्र से कोई लेना देना नहीं है। डेजी के पिता को भी इस शादी से कोई ऐतराज नहीं है। वे कहते हैं कि हमें पता है कि हमारा दामात बेटी से उम्र में तीन गुना बड़े हैं, लेकिन हम क्या कर सकते हैं जब वो दोनेां शादी करना चाहते हैं।