2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर मामले पर फ्रांस की पाकिस्तान को हिदायत, ‘आक्रामकता न दिखाएं, तनाव ना बढ़ाएं’

कश्मीर मुद्दे पर दुनियाभर के सभी देशों की नजर अब फ्रांस ने दोनों देशों को दी संयम बरतने की हिदायत

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Singh

Aug 21, 2019

Jammu Kashmir file photo

पेरिस। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के भारत सरकार के फैसले पर दुनिया के कई देशों ने समर्थन दिया है। अब फ्रांस ने भी इसी रूख में अपना सुर मिलाया है। मंगलवार को फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-यवेस ली ड्रियन का इस संबंध में बयान सामने आया।

द्विपक्षीय बातचीत से सुलझाएं विवाद

ड्रियन ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर भी बातचीत हुई। जानकारी के मुताबिक, ड्रियन ने कश्मीर पर फ्रांस की राय दोहराते हुए कहा कि इस विवाद को दोनों देशों को ही मिलकर सुलझाना चाहिए। उन्होंने कुरैशी को सलाह दी कि क्षेत्रीय शांति के लिए द्विपक्षीय बातचीत करें।

संयम बरतनें और निकाले समस्या का हल

इस बारे में फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि ड्रियन ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और समस्या को हल करने के लिए कहा है। फ्रांस ने इसके साथ ही पाकिस्तान को किसी भी तरह के उग्र कदम उठाने से बचने के लिए कहा है। बयान में कहा गया कि तनाव को बढ़ाने वाले किसी भी कदम से परहेज करना आवश्यक है।

Story Loader