
UP Police Bharti
UP Police Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 को रद्द कर दिया। 17 और 18 फरवरी को राज्य में यह परीक्षा हुई थी। हालांकि, पेपर लीक होने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया। अब ये परीक्षा 6 महीने के बाद फिर से कराई जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को एक बार फिर से परीक्षा की तैयारी करनी होगी। वहीं कुछ अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनकी परीक्षा अच्छी नहीं गई थी, उनके पास दूसरा मौका है।
यूपी पुलिस (UP Police) में भर्ती होने के लिए सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इसके लिए जरूरी है कि वो लिखित परीक्षा की अच्छे से तैयारी करें। आइए, जानते हैं कुछ टिप्स (Tips For UP Police Exams) जिसकी मदद से आप भी जमकर तैयारी कर सकेंगे और परीक्षा में सफल होंगे।
पूर्व में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती (UP Police Constable Recruitment) के लिए जो परीक्षा हुई उसमें 150 वस्तुनिष्ठ सवाल थे। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की थी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि (IQ) व तार्किक क्षमता से सवाल थे। हर सही जवाब पर 2 अंक की प्राप्ति, वहीं गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग होती है।
Updated on:
25 Feb 2024, 11:22 AM IST
Published on:
25 Feb 2024, 11:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.