
Police Constable Exam
UP Police Constable Recruitment Exam 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा को रद्द करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 6 महीने के अंदर फिर से ये परीक्षा कराई जाएगी। सीएम ने कहा कि पेपर लीक के दोषी STF (Special Task Force) की रडार पर हैं और सरकार इनके खिलाफ ठोस कदम उठाएगी।
बता दें, यूपी में 60244 पदों पर पुलिस की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 17-18 फरवरी को हुई थी। इस परीक्षा में कुल 50 लाख युवाओं ने आवेदन किया था और 48 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 18 फरवरी को हुई दूसरी पाली की परीक्षा में पेपर लीक की शिकायत दर्ज की गई। छात्रों ने दावा किया था कि अलग-अलग एग्जाम सेंटर से पेपर लीक हुए।
कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जो परीक्षा की तैयारी तो जमकर करते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को बेसिक से शुरू करना चाहिए। इसके लिए उन्हें ल्यूसेंट की सामान्य हिंदी पर अपनी पकड़ बनानी चाहिए। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान, ए मॉर्डन अप्रोच टू वर्बल एंड नॉन वर्बल रीजनिंग और क्वांटेटिव एप्टीट्यूड फॉर कंपीटेटिव जैसी किताबों का भी अध्ययन करें।
6 महीने बाद फिर से होगी परीक्षा (Constable Exams)
मुख्यमंत्री योगी ने पेपर रद्द करने का फैसला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद लिया है। इस बैठक में पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बता दें कि 6 महीने के भीतर ये परीक्षा दुबारा होगी।
Updated on:
24 Feb 2024, 3:19 PM IST
Published on:
24 Feb 2024, 2:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.