अयोध्या | गुरुवार की दोपहर अयोध्या जंक्शन से करीब 3 किलोमीटर पूर्व दुर्घटनाग्रस्त हुई 13 009 दून एक्सप्रेस हादसे की प्रथम दृष्टया वजह एक भैंस का ट्रेन से टकराना सामने आ रही है | भैंस के ट्रेन से टकराने के बाद तेज़ रफ़्तार से चल रही दून एक्सप्रेस ट्रेन लहरा उठी थी और पूरी ट्रेन झटके खा रही थी लेकिन ट्रेन चला रहे ड्राइवर की सूझ बूझ से एक बड़ा हादसा होते होते टल गया और हज़ारों यात्रियों की जान बच गयी | ट्रेन ड्राइवर की तारीफ सभी यात्रियों ने की जिसकी सूझ बूझ से आज एक बड़ा हादसा होते होते टल गया |