26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवसेना के अयोध्या चलो कार्यक्रम पर विवाद व्यापारी दिखाएँगे उद्धव ठाकरे को काला झंडा

महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हुए हमले को लेकर भड़का व्यापार मंडल प्रशाशन से की कार्यक्रम को रोकने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फैजाबाद

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 13 Nov 2018, 5:21 PM IST

Businessman of Faizabad will oppose Shivsena Chief Uddhav Thackeray

शिवसेना के अयोध्या चलो कार्यक्रम पर विवाद व्यापारी दिखाएँगे उद्धव ठाकरे को काला झंडा

फैजाबाद : अयोध्या में जहां एक तरफ 24 व 25 नवंबर को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के दौरे की तैयारियां शुरू हो गई है | वहीं दूसरी तरफ उनके दौरे के विरोध की भी तैयारियां शुरू हो गयी है। फैजाबाद का संयुक्त व्यापार मंडल उद्धव ठाकरे के दौरे का विरोध कर रहा है। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष जनार्दन पांडे ने कहा कि अब तक उद्धव ठाकरे कहां थे। महाराष्ट्र में शिव सैनिकों द्वारा उत्तर भारतीयों को डंडे से मार कर पीट पीट कर भगाया गया तब कहां थे उद्धव ठाकरे। आज उत्तर भारतीयों की याद आई है। 18 सांसद वाली शिवसेना पार्टी अगर दलित एक्ट के मुद्दे पर समर्थन कर सकती है तो अब तक राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार पर दबाव क्यों नहीं डाला। आरोप लगाते हुए संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष जनार्दन पांडे ने कहा कि महाराष्ट्र में इनकी छवि खराब हो रही है यह महाराष्ट्र में हारने की पोजीशन में है इसलिए उत्तर प्रदेश में राजनीति चमकाने के लिए अयोध्या रहे हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त व्यापार मंडल के कार्यकर्ता उद्धव ठाकरे को काले झंडे दिखाएंगे।संयुक्त व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से अपील भी किया है कि शिवसेना के कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाए।

महाराष्ट्र में उत्तर भारीयों पर हुए हमले को लेकर भड़का व्यापार मंडल प्रशाशन से की कार्यक्रम को रोकने की मांग

शिवसेना के अयोध्या में प्रस्तावित इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अयोध्या पहुंचे शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का दावा है कि कानून बनाकर ही राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है और यदि केंद्र सरकार संसद में कानून लाती है तो भाजपा और शिवसेना ही नहीं कांग्रेस के भी कई सांसद इसका समर्थन करेंगे और मंदिर निर्माण के कानून के पक्ष में 400 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलेगा।दरअसल 24 नवंबर को अयोध्या के लक्ष्मण किला में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आशीर्वाद समारोह में शिरकत करेंगे।शाम को सरयू आरती में भी शामिल होने का कार्यक्रम है। 25 नवंबर को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रामलला का दर्शन करेंगे तो दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता करने के बाद 3 बजे मुंबई रवाना हो जाएंगे।