26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी की कौशल विकास योजना में फ्राड का शिकार हुए छात्रों ने कमिश्नर से की शिकायत

आप के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा पीड़ित छात्र छात्राओं को इन्साफ दिलाने के लिए लड़ेगी पार्टी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फैजाबाद

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 12 Nov 2018, 6:12 PM IST

Kaushal Vikas Yojana Fraud Victim Students complain of commissioner

पीएम मोदी की कौशल विकास योजना में फ्राड का शिकार हुए छात्रों ने कमिश्नर से की शिकायत

फैजाबाद : कौशल विकास योजना का लाभ देने के नाम पर कंप्यूटर शिक्षा प्रशिक्षण दिलाने के लिए छात्र छात्राओं से लिए गए प्रमाण पत्र के जरिए किए गए फर्जीवाड़े के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने मंडलायुक्त व पुलिस उपमहानिरीक्षक से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया और पूरे मामले की जांच कराने मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की | आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह के नेतृत्व मे पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित छात्रा नीलम, दामिनी व अंकित ने मंडलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक से मिलकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई । छात्र-छात्राओं द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है 2016 में देवकाली स्थित इंस्टीट्यूट में कौशल विकास योजना के तहत कंप्यूटर कोर्स प्रशिक्षण के लिए एडमिशन लिया था और सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र वहां जमा किया गया था | संस्था बिना कोर्स पूरा कराये एकाएक बंद करके चली गई थी उसके बाद वर्ष 2018 में B.Ed में प्रवेश लेने के बाद छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहा तो पता चला कि हम लोग का एडमिशन बाराबंकी स्थित जे बी एस महाविद्यालय पहले से बीबीए में एडमिशन है और हम लोग फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा भी कंप्लीट कर चुके हैं और हम लोगों का टिकैत नगर स्थित बैंक आफ इंडिया ब्रांच में खाता भी खुल गया है | जबकि छात्रों ने कहा हम लोग ना कभी विद्यालय गए हैं ना हम लोगों ने कोई एडमिशन कराया न बैंक में खाता खुलवाया है हम लोगों के कागजात का दुरुपयोग किया गया है और इसलिए पूरे मामले की जांच होनी कराई जाए और मुकदमा पंजीकृत किया जाए ।

आप के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा पीड़ित छात्र छात्राओं को इन्साफ दिलाने के लिए लड़ेगी पार्टी

पीड़ित छात्र छात्राओं ने रविवार को मीडिया के सामने आकर इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया था | वहीँ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने पीड़ित छात्र छात्राओं की आवाज़ बुलंद करते हुए उन्हें इन्साफ दिलाने का भरोसा दिलाया है | आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार नयी बात नहीं है इन योजनाओं के मूलभूत ढाँचे में कमी होने के कारण ये योजनाएं छलावा बनी हुई है और भोले भाले लोग इसका शिकार हो रहे हैं | प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया टिकैत नगर बाराबंकी शाखा में छात्र-छात्राओं की गई बिना उनका खाता कैसे खुल गया यह गंभीर बात हैआम आदमी पार्टी बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों के खिलाफ बैंक के उच्च अधिकारियों से शिकायत करेगी ।