फैजाबाद. सोशल साइट्स पर धूम मचाने वाले लोकगायक गणेश ने फैजाबाद पुलिस से राम रहीम के अज्ञात भक्तों के खिलाफ शिकायत की है। उनका कहना है कि साध्वियों से रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम समर्थक उन्हें फोन कर धमका रहे हैं। फैजाबाद निवासी लोकगायण गणेश ने बताया कि जबसे उन्होंने अपनी आवाज में राम रहीम के काले कारनामों के गीत बनाकर पेश किया है, तबसे धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।