उप निबंधक
यशवंत सिंह ने "आओ परिंदों की प्यास बुझाए" अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर
कहा कि यह मुहीम पृथ्वी संरक्षण का अंग है, बेज़ुबान परिंदों की सेवा करना
ही पुण्य कार्य है। समाजसेवी प्रदीप सारंग ने कहा कि यह अभियान बीते सात
वर्षों से हमारे साथियों के सहयोग से प्रदेश भर में चलाया जा रहा है, लोगों
का अपार सहयोग भी मिल रहा है, ख़िदमत चैरेटेबल ट्रस्ट ने फैज़ाबाद में
परिंदा संरक्षण अभियान में पूरा सहयोग देने की बात कही है, जिसके लिए हम
ट्रस्ट के साथियों का आभार व्यक्त करते हैं।