कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पूछा- क्या हरियाणा में जंगल राज है?
फरीदकोटPublished: Oct 03, 2020 09:55:31 am
- अनिल विज द्वारा राहुल गांधी को राज्य में दाखि़ल न होने देने की धमकी देने पर कैप्टन ने किया सवाल
- कहा, भाजपा केंद्र और राज्यों में विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है, परन्तु इससे कांग्रेस का हौसला और बढ़ेगा


कैप्टन अमरिन्दर सिंह
चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हरियाणा में न घुसने की धमकी दी है। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पूछा है कि क्या हरियाणा में जंगल राज चल रहा है। उन्हंने चेतावनी दी कि अनिल विज के बयान से कांग्रेस को किसानों के हकों के लिए संघर्ष करने के लिए और हौसला मिलेगा। भाजपा केंद्र और राज्यों में विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है। इस तरह राहुल गांधी के मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब में ठन गई है।