scriptराहुल गांधी के खिलाफ यूपी में बदसलूकीः कांग्रेस ने किया बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े | Hathras case Misbehave with Rahul Gandhi congress agitation in chandig | Patrika News

राहुल गांधी के खिलाफ यूपी में बदसलूकीः कांग्रेस ने किया बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Oct 03, 2020 09:41:19 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे कार्यकर्ता
पुलिस के बेरीकेड तोड़े, वाटर कैनन का प्रयोग
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत अनेक घायल

Congress agitation

चंडीगढ़ में प्रदर्शन को दौरान घायल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष छाबड़ा एवं अन्य।

चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित की बेटी की हत्या कर दी गई है। पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जा रहे थे। नोएडा में उन्हें रोक लिया। पुलिस ने बदसलूकी की। धक्का मारा। वे गिर पड़े। पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। चंडीगढ़ में कांग्रेसियों ने बड़ा प्रदर्शन किया। पुलिस के बेरीकेड तोड़ दिया। पुलिस से भिड़ गए। अनेक कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
क्या है घटनाक्रम

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 34 से भाजपा कार्यालय की ओर कूच किया। जहां उन्हें पुलिस ने बेरिकेड्स लगा कर रोका। कार्यकर्ता रुके नहीं तो पुलिस से भिड़ंत हो गई। कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने पानी से प्रहार किया। इसके चलते छाबड़ा समेत अनेक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। प्रेमपाल चौहान, लव कुमार, विशाल अत्रि, प्रेमलता, पम्मी आदि को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
क्या यूपी में जंगल राज है

छाबड़ा ने मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट उर्फ योगी आदित्यनाथ पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पहले पीडि़ता की सुनवाई नहीं होती, खबर को फेक बताया जाता है, फिर बिना पीडि़त के परिवार की सहमति के उसके परिवार को घर मे बंद कर पीडि़त का आनन फानन में रात को संस्कार कर दिया जाता है। गांव को सील कर दिया गया मीडिया से परिवार मिलना चाहता है वो भी बैन कर दिया क्यों? क्या यूपी में जंगलराज है। आखिर योगी सरकार क्या छुपाना चाहती है। पीडि़ता के परिवार का एक बच्चा घर से किसी तरह खेतों से भागता हुआ मीडिया के पास बचकर आकर कहता है कि उसका परिवार मीडिया से बात करना चाहता है। उसके परिवार के सदस्यों को चुप रहने के लिए पीटा जा रहा है। मोदी और योगी सरकार ये ना भूले कि राहुल गांधी इंदिरा गांधी के पोते व राजीव गांधी के बेटे है जिनका देश के लिए बलिदान का इतिहास है।
इन पर उठाए सवाल

उन्होंने शहर की सांसद किरण खेर, मेयर राजबाला मलिक, स्मृति ईरानी आदि को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हाथरस की बेटी के साथ घोर अन्याय व उत्तर प्रदेश में हो रही ऐसी अनगिनत घटनाओं पर ये चुप क्यों है। कहां हैं इनकीं सवेदनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी भी नेता व कार्यकर्ता को ना कोई डरा सकता है ना ही कोई दबा सकता है।
Congress agitation
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो