केवल सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के कर्मचारी ही नशा बेचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है? खुद मुख्यमंत्री, जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं। इतने लोगों की हत्या हो रही है, गैंगस्टरवाद चल रहा है, कानून-व्यवस्था खराब है। ऐसे में मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।