scriptफर्रुखाबाद: कांस्टेबल के हत्यारोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया लंगड़ा, डीएम-एसपी ने अर्थी को दिया कंधा | Farrukhabad: Two murder accused arrested in police encounter | Patrika News
फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद: कांस्टेबल के हत्यारोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया लंगड़ा, डीएम-एसपी ने अर्थी को दिया कंधा

फर्रुखाबाद में कांस्टेबल को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। डीएम एसपी ने भी श्रद्धांजलि दी। इधर कांस्टेबल के हत्या आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

फर्रुखाबादJun 09, 2024 / 10:58 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में अवैध खनन को रोकने गए कांस्टेबल की उस समय मौत हो गई। जब खनन माफियाओं ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। हत्या आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम में लगाई गई थी। इसी क्रम में पुलिस ने नामजद दोनों अभियुक्तों को मुठभेड़ में लंगड़ा कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस लाइन में मृतक कांस्टेबल को डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें

खुशखबरी: अन्य पिछड़ा वर्ग से शादी अनुदान के लिए मांगा गया आवेदन, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को नहीं मिलेगा लाभ

नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला चंदन गांव में अवैध खनन हो रहा था। जिसकी सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।‌ पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। ट्रैक्टर को रोकने के लिए कांस्टेबल रोहित ने प्रयास किया। जिस पर चालक ने रोहित पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी डॉ डीके सिंह, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी गणों ने श्रद्धांजलि दी।
मुठभेड़ में पुलिस ने किया लंगड़ा

इधर घटना को लेकर उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों हत्या आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Hindi News/ Farrukhabad / फर्रुखाबाद: कांस्टेबल के हत्यारोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया लंगड़ा, डीएम-एसपी ने अर्थी को दिया कंधा

ट्रेंडिंग वीडियो