scriptआईएमडी वेदर अलर्ट: भीषण गर्मी को लेकर किया सावधान, न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि | Patrika News
फर्रुखाबाद

आईएमडी वेदर अलर्ट: भीषण गर्मी को लेकर किया सावधान, न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी गजब की वृद्धि हो रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग 10 डिग्री का अंतर बना हुआ है।

फर्रुखाबादMay 24, 2024 / 05:20 am

Narendra Awasthi

मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नहीं है। तापमान लगातार 40 के ऊपर बना हुआ है। सीएसए कानपुर के मौसम विज्ञान और नोडल अफसर डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 4 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।‌ तेज धूप निकालने की भी संभावना है।‌ बारिश की कोई संभावना नहीं है। फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कानपुर में पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवा चलने की भी संभावना है। ‌न्यूनतम तापमान में गजब की वृद्धि हो रही है। ‌
यह भी पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन, जानें क्या होगा पैकेट में?

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

कानपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। लेकिन न्यूनतम तापमान 31 डिग्री पहुंच रहा है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम में पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। रात में भी गर्म हवाएं चलेंगी।

Hindi News/ Farrukhabad / आईएमडी वेदर अलर्ट: भीषण गर्मी को लेकर किया सावधान, न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि

ट्रेंडिंग वीडियो