scriptUP Rain alert: पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आईएमडी की लेटेस्ट भविष्यवाणी, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश | UP Rain Alert: Western disturbance active 9 May | Patrika News
फर्रुखाबाद

UP Rain alert: पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आईएमडी की लेटेस्ट भविष्यवाणी, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पहुंच रहा है। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। ‌

फर्रुखाबादMay 07, 2024 / 07:13 am

Narendra Awasthi

आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 9 मई को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के निकट पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने की संभावना है। जिसके कारण आंधी और बारिश हो सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवा की गति सामान्य रूप से चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में दिन में 10% बारिश होने की संभावना है। फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। यहां पर भी बूंदाबांदी हो सकती है।
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज मंगलवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।‌ आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी की संभावना 7% है। रात में भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।‌ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी बूंदाबांदी की संभावना है। ‌

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 10% बारिश की उम्मीद है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने की संभावना 20% है। ‌

Hindi News/ Farrukhabad / UP Rain alert: पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आईएमडी की लेटेस्ट भविष्यवाणी, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो