scriptयूपी मौसम पूर्वानुमान: 17 मई को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, जानें अपने शहर के मौसम का हाल | Patrika News
फर्रुखाबाद

यूपी मौसम पूर्वानुमान: 17 मई को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार 17 मई को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय होगा। जानें अगले 4 दिनों तक कानपुर मंडल के जिलों में मौसम का हाल-

फर्रुखाबादMay 16, 2024 / 08:17 am

Narendra Awasthi

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 17 मई को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। ‌सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल के जिलों में अगले 4 दिनों तक आसमान में हल्के से बादल छाए रहेंगे। सामान्य से तेज गति से हवा चलने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज कानपुर में आसमान साफ रहेगा। कभी-कभी बादल भी लोगों को राहत पहुंचाएंगे। फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने का अनुमान है। भीषण गर्मी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन, जानें क्या होगा पैकेट में?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। रात में भी तेज हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद का मौसम?

फर्रुखाबाद में आज बृहस्पतिवार के दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान साफ रहेगा। रात को भी आसमान साफ रहने की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवा चल सकती है।‌ बारिश नहीं होगी।

Hindi News/ Farrukhabad / यूपी मौसम पूर्वानुमान: 17 मई को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो