4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विंटर सीजन पर इस तरह के कोट ट्राई करती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेज

टेम्प्रेचर कम होने के साथ ही विंटर आउटफिट्स की डिमांड बढ़ गई है, खासकर कोट्स गर्ल्स को काफी पसंद आ रहे हैं

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Dec 12, 2015

bollywood actress in coat

bollywood actress in coat

टेम्प्रेचर कम होने के साथ ही विंटर आउटफिट्स की डिमांड बढ़ गई है, खासकर कोट्स गर्ल्स को काफी पसंद आ रहे हैं। यही नहीं, मौसम के बदलने के साथ ही कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी विंटर फै शन को फॉलो कर रही हैं। हाल ही कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी ब्लू जींस विद् ब्लैक कोट में नजर आईं। इसके अलावा विभिन्न तरह की जैकेट्स और स्वेटशर्ट्स में भी एक्ट्रेसेज को देखा गया। फैशन के मुताबिक, इस सीजन में भी नए और अट्रैक्टिव कोट्स मार्केट में आ गए हैं। ऑनलाइन स्टोर्स पर भी इनकी अच्छी-खासी रेंज अवेलेबल है।

ट्वीड फैब्रिक कोट

गल्र्स की पसंद पर गौर करें तो ट्वीड फैब्रिक के कोट काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये न सिर्फ विंटर्स के हिसाब से आरामदायक हैं बल्कि दिखने में भी रॉयल लुक देते हैं। विभिन्न कलर्स में उपलब्ध ट्वीड फैब्रिक सिर्फ लॉन्ग ही नहीं बल्कि शॉर्ट एंड कट स्लीव्स जैकेट्स में भी देखने को मिलते हैं। जिन्हें स्कीनी जींस के साथ ट्राई किया जा सकता है। मार्केट में इस फैब्रिक के कोट्स की न्यू रेंज देखी जा रही है।

आया न्यू कलेक्शन

वुलन आउटफिट्स का न्यू कलेक्शन आ चुका है। मार्केट के अलावा ऑनलाइन बाजार भी ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट्स से गुलजार है। यगस्टर्स इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। फिर जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, इनकी बिक्री में भी इजाफा होगा।

कोट्स फॉर प्रोफेशनल लुक

शहर के मॉल्स में प्रोफे शनल कोट का भी शानदार कलेक्शन देखने को मिल रहा है, जिन्हें जिप और बटन स्टाइल से यूनीक लुक दिया गया है। ये कोट सिल्क, कॉटन और वुलन सहित कई तरह के फैब्रिक में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा जयपुरी ब्लॉक प्रिंट कुर्तियों की डिमांड भी ज्यादा है।

लैदर का कमाल

लैदर स्टफ जैकेट्स हमेशा से ही पसंद की जाती है, लेकिन इस बार इसमें नए डिजाइंस देखने को मिल रहे हैं। इसमें फु ल नेक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इनके साथ डेनिम जींस और लैदर बूट्स का फैशन इन दिनों ट्रेंड में है। इस सीजन लैदर जैकेट्स में कई कलर्स भी देखने को मिल रहे हैं। लैदर को ट्वीड और पॉलिस्टर सहित कई तरह के फै ब्रिक के साथ मिक्स भी किया गया है।

ट्रेंडी पैडड कोट्स

बॉयज के साथ इन दिनों गल्र्स में भी कट स्लीव्स पैडड जैकेट काफी पॉपुलर हैं। इस सीजन यह ब्राइट कलर एंड कॉम्बिनेशन में देखने को मिल रही हैं। दूसरी ओर, मार्केट में पॉलिस्टर और कोटराइज जैकेट्स की भी विस्तृत रेंज देखी जा रही हैं। इनके साथ वुलन टॉप्स को मिक्स मैच किया जा सकता है। आप अपनी पसंद से कुछ को फुल स्लीव्स में भी बदल सकते हैं। इनमें ब्राइट कलर्स के कोट भी पसंद किए जा रहे हैं।


Story Loader