4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cannes 2023: रेड कारपेट पर मृणाल का लुक ‘घूंघट से ग्लैमर’ तो उर्वशी का लिपस्टिक लुक ‘बोल्ड या ब्यूटीफुल’

Cannes 2023: इन दिनों चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2023) के तीसरा दिन फिर छाया इंडियन सेलिब्रिटीज का जादू। एक और जहां एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने रेड कार्पेट पर खूबसूरत कट-आउट व्हाइट ड्रेस पहना वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और उर्वशी रौतेला भी अपने अलग-अलग अंदाज में नजर आए। इस दौरान उर्वशी के नीले रंग के लिपस्टिक के बारे में काफी चर्चा रही। इस बीच सारा अली खान जिन्होंने इस साल कान में अपना डेब्यू किया है, वैनिटी फेयर की वार्षिक कान्स फिल्म फेस्टिवल पार्टी में शिमरिंग गाउन पहनकर शिरकत की।गुरुवार की रात (IST), उर्वशी रौतेला कान फिल्म फेस्टिवल में इंडियाना जोन्स और डायल ऑफ डेस्टिनी की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं।

3 min read
Google source verification
cannesmrunaal02.jpg

Cannes 2023: इन दिनों चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2023) के तीसरा दिन फिर छाया इंडियन सेलिब्रिटीज का जादू। एक और जहां एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने रेड कार्पेट पर खूबसूरत कट-आउट ड्रेस पहना वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और उर्वशी रौतेला भी अपने अलग-अलग अंदाज में नजर आए।

cannesmrunaal.jpg

From Ghunghat to Glamour: अपने ग्लमौरस लुक से पहले मृणाल ने कस्टम अनामिका खन्ना आउटफिट पहना था। इस ऑउटफिट में एम्ब्रॉयडरी से भरा क्रॉप्ड फुल-स्लीव ब्लाउज़, मैचिंग स्कर्ट और घूंघट की तरह सिर को कवर करने वाला एक प्रिंटेड हुड था। इस देसी लुक के बाद मृणाल ने फिर एक बार सेक्सी लुक लिया अपने वाइट कूट आउट गाउन से। इस मेकओवर को देखते हुए कह सकते है 'पार्वती बानी पू'।

cannesurvashi4.jpg

Allure of Scattering Style: उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट लुक के लिए एक ऑफ-द-शोल्डर प्लंजिंग नेकलाइन वाला गाउन चुना। इसके ओम्ब्रे स्कर्ट पर गोल्ड एम्ब्रॉयडरी व नीले और क्रीम कलर में फिश-स्केल एम्बेलिशमेंट और एक फ्लोर-स्वीपिंग हेम लेंथ दिखी।

cannesurvashi5.jpg

Gimmick or Glamour: पिछले दिनों उर्वशी रौतेला ने इस फेस्टिवल अपनी शुरुआत करते हुए पिंक गाउन पहना। हालांकि उनकी ऑउटफिट से ज़्यादा उनके कार्टियर का क्रोकोडाइल नेकलेस काफी चर्चा में रहा। इसी तरह फेस्टिवल के तीसरे दिन उर्वशी अपनी नीली रंग की लिपस्टिक के कारण चर्चा में रहीं।

saraalikhan0.jpg

Vanity Fair Gala: कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अपना 'देसी लुक' देने के बाद, सारा अली खान फ्रेंच रिवेरा में एक और लुक में नजर आयीं।

saraalikhan01.jpg

Feeling too Glam: इंस्टाग्राम पर सारा ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की जो उन्होंने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, वैनिटी फेयर के वार्षिक कान फिल्म फेस्टिवल पार्टी में क्लिक करवाई। यहां सारा ने दिलकश शिमरिंग गाउन पहना है।