
फैशन में जितनी इंपॉर्टेंस स्टाइल स्टेटमेंट की हैं, उतना ही महत्व डिजाइन और कंफर्ट का भी होता है। लिहाजा इंडस्ट्री भी इसी के अनुरूप ग्रोथ करती है। वहीं अब इंडस्ट्री की डिमांड पर खास फोकस होने लगा है। गल्र्स अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट का खास खयाल रखती हैं। ऐसे में उनका फैशन और स्टाइल भी काफी यूनिक होता है। इन दिनों आउटफिट्स से ज्यादा फैशन एसेसरीज को बेहतर तरीके से प्रजेंट करने का चलन बना हुआ है। इसमें गल्र्स फैशन की बात करें, तो जूतियां पहले स्थान पर आती है। एक्सपट्र्स के अनुसार गल्र्स अपने स्टेटमेंट को चेंज करने के लिए सबसे ज्यादा जूतियों में चेंज लाती हैं। इन दिनों गल्र्स में एंब्रॉएडेड स्लीपर, जूतियां और शूज का फैशन चलन में हैं। गल्र्स इन फुटवियर को खासतौर पर पसंद कर रही हैं। इसके अलावा पॉम-पॉम, मिरर वर्क फुटवियर को भी काफी गल्र्स पसंद कर रही हैं। फुटवियर शॉप ओनर गिरिश मेघलानी ने बताया कि गल्र्स में एंब्रॉएडेड और मिरर वर्क वाली जूतियां काफी पसंद की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थानी एंब्रॉएडेड जूतियां केवल जयपुर या फिर राजस्थान तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि इनकी डिमांड देशी-विदेशी पर्यटकों में भी खासतौर पर है। बाहर के शहरों में भी इस तरह की जूतियों की डिमांड हैं।

क्या है वजह एक्सपट्र्स के अनुसार क्योंकि जूतियां स्टाइल के साथ कंफर्ट भी देती हैं। ऐसे में गल्र्स में ऐसी जूतियां काफी पसंद की जाती हैं। वहीं खास बात यह है कि एंब्रोएडेड जूतियों में गल्र्स को डिजाइन के कई ऑप्शन मिल जाते हैं। वहीं प्राइस बजट में होने की वजह से गल्र्स के लिए भी इसे बदलना आसान होता हैं। एंब्रोडायरी के अलावा गोटा-पत्ती का इस्तेमाल भी गल्र्स को काफी भा रही हैं।

स्टाइल स्टेटमेंट बना जयपुर की सिग्नेचर स्टाइल जूतियां गल्र्स में हिट हैं। गल्र्स इन्हें कैजुअल में जींस और लेगिंग्स के अलावा फॉर्मल वियर के तौर पर भी इस्तेमाल कर रही हैं। गल्र्स का कहना है कि ये जूतियां कम्फर्ट के साथ स्टाइल स्टेटमेंट देती हैं।