3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेडिंग सीजन में ट्राई करें फ्रंट ओपन लॉन्ग कुर्ती, सब आपको देखते रह जाएंगे

मल्टीकलर कॉटन कुर्तियों को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि इनके साथ बॉटम में किसी भी तरह की मैचिंग हो सकती है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

May 09, 2018

Marriage,wedding season,lifestyle tips in hindi,beauty tips in hindi,fashion tips in hindi,

front open long kurti designs for girls

फैशन की दुनिया हर रोज बदलती है। महिलाओं के लिए भी यह किसी भी एडवेंचर से कम नहीं। फिर बात चाहे मेकअप की हो, हेयर एसेसरीज की या नए आउटफिट की। यह हर रोज बदलती रहती है। फैशन डिजाइनर भी अपने हुनर को निखारने के लिए अए दिन इसमें कुछ न कुछ नया लाते ही रहते हैं। वैसे फैशन जगत में कुर्तियों का अपना स्पेस बना रहता है। डिफरेंट कट और नेकलाइन वाली कुर्तियां हमेशा डिमांड में बनी ही रहती हैं। लेकिन इस बार फ्रंट ओपन लॉन्ग कुर्तियों का चलन मार्केट में छाया हुआ है। आइए जानते हैं किस तरह से यह ट्रेंड मार्केट में बना हुआ है।

मल्टीकलर कॉटन कुर्तियों को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि इनके साथ बॉटम में किसी भी तरह की मैचिंग हो सकती है। थ्री बाय फोर्थ स्लीव्स के साथ ए लाइन कुर्ती की आजकल सबसे ज्यादा डिमांड है। बड़ी-बड़ी फ्लेयर और आगे से मैचिंग के बटन इन्हें काफी अट्रेक्टिव बना देते हैं। इसलिए आप इन्हें किसी पार्टी और फंक्शन में भी ट्राई कर सकती हैं। इनके साथ लगी मैचिंग की ईनर इन्हें काफी कम्फर्टेबल बना देती है।

एंकल लेंथ कुर्ती
फ्रंट ओपन लॉन्ग कुर्ती में प्लाजों को पेयर करने का ट्रेंड आजकल सबसे ज्यादा है। इसमें खासतौर पर व्हाइट कलर के प्लाजों को पसंद किया जा रहता है। बॉट नेक के गले वाली कुर्तियों के साथ जिसमें कि पीछे की तरफ डीप गला हो, प्लाजो का कॉम्बिनेशन काफी एलीगेंट लुक देता है। इस तरह की कुर्तियां हर लडक़ी को अपने वॉर्डरोब में शामिल करनी चाहिए। इसमें डार्क रंग की कुर्तियां को आप खरीद सकती हैं।

अनारकली लुक कुर्ती
फ्रंट ओपन लॉन्ग कुर्ती में अनारकली कुर्ती का कोई जवाब नहीं। त्योहारों के सीजन से लेकर शादी के मौके पर भी महिलाएं इन्हें ट्राई करने के लिए तैयार हैं। मार्केट में इनमें रेड, पिंक, गीन, नेवी ब्लू और पर्पल आदि कलर उपलब्ध हैं। जिन्हें लड़कियां चूड़ीदार पजामी के साथ पेयर कर रही हैं। इनमें फुल बाजू की कवरेज रॉयल लुक देती है।

ये भी कर सकती हैं ट्राई
जियोर्जट कुर्ती
लाइट वेट यह कुर्ती डेली वियर करने के लिए बनी है। कॉन्ट्रास्ट की चूड़ीदार के साथ पहनकर आप अपने लिए एक खूबसूरत ड्रेस तैयार करवा सकती हैं। पसंद की लेस और बटन इसे और भी अट्रेक्टिव बना देंगे।

टू स्लिट कुर्ती
ऐसा नहीं है कि केवल एक ही स्लिट का आजकल चलन है मार्केट में दो स्लिट वाले कुर्ती की भी काफी मांग है। इस तरह की कुर्ती में एम्ब्राइडरी और रंगों को काफी महत्व दिया जाता है व स्लीव्स ज्यादातर फुल होती हैं।

केप स्लीव्स विद स्लिट एंड पेंट
ये कुर्तियां ज्यादातर नी लेंथ की होती हैं जिसमें कि केप स्लीव्स होती हैं। मिड में स्ल्टि होता है और इसे पेंट के साथ पेयर किया जाता है। अगर आपके हाथों की मसल्स अच्छी तरह से टोंड हैं तो इस तरह की कुर्तियां आप बड़े आराम के साथ ट्राई कर सकती हैं।

बेल स्लीव्स कुर्ती
फैशन की दीवानी महिलाएं स्लिट कुर्ती में बेल स्लीव्स एड करवाकर अपनी कुर्ती को खास बना सकती हैं।

डोलमन स्लीव्स कुर्ती
जो महिलाएं स्लिट कुर्ती को एलीगेंट लुक के लिए खरीद रही हैं वे इसे डोलमन स्लीव्स के साथ ट्राई करें।

Story Loader