
fashion tips in hindi, lifestyle tips in hindi, saree, fashion,
जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में चल रही टेक्सटाइल एग्जीबिशन ‘न्यू ट्रेडिशंसइन्फ्लुएंसेस एंड इंस्पीरेशंस इन इंडियन टेक्सटाइल्स 1947-2017 ’ के तहत आयोजित सिम्पोजियम के दूसरे दिन इंटरेस्टिंग पैनल डिस्कशन आयोजित हुए। इन चर्चाओं में प्रसिद्ध फैशन और टेक्सटाइल डिजाइनरों के साथ-साथ गारमेंट इंडस्ट्री के अन्य गणमान्यों ने भी शिरकत की।
टुवर्ड्स हिस्ट्रीज ऑफ पोस्ट इंडिपेंडेंस इंडियन टेक्सटाइल्स
इंडिपेंडेंस के बाद इंडियन गारमेंट्स की हिस्ट्री पर आधारित इस सेशन में एंथ्रोपोलॉजिस्ट एवं ऐजुकेटर आरती कवर्ला टेक्सटाइल एवं फैशन डिजाइनर अब्राहम एंड ठाकुर के क्रिएटिव डायरेक्टर डेविड अब्राहम और क्राफ्ट रिवाइवल ट्रस्ट की फाउंडर डायरेक्टर रितु सेठी ने भाग लिया।
सेशन के दौरान फैशन की दृष्टि से इंडियन टेक्सटाइल्स और वर्तमान में प्रचलित ट्रेंड पर प्रकाश डाला गया। मसलन, दुपट्टे के स्थान पर स्टॉल्स और चूड़ीदार की जगह लॉन्ग कुर्ते एवं गाउन का को कैरी किया जा रहा है। डेविड अब्राहम ने बताया कि नई जनरेशन को ध्यान में रखकर इन दिनों प्राचीन परम्पराओं को रिडिजाइन किया जा रहा है। मिसाल के तौर पर इन दिनों टीशर्ट के साथ साड़ी पहनने का ट्रेंड फैशन में है, जिसे बहुत से लोगों द्वारा अपनाया जा रहा है।
इन कन्वर्सेशन
अंतिम पैनल डिस्कशन ‘इन कन्वर्सेशन’ में टेक्सटाइल एवं फैशन डिजाइनर राजेश प्रताप सिंह और वॉयस ऑफ फैशन की संपादक शेफाली वासुदेव ने भाग लिया। टेक्सटाइल एग्जीबिशन को मयंक मानसिंह कौल द्वारा क्यूरेट किया है और रेहा सोढ़ी द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें 50 से अधिक कलाकारों एवं डिजाइनरों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जा रही हैं।
रिवाइवल एंड कंटेम्पराइजेशन
दूसरे सेशन के दौरान आर्टिस्ट एवं नेचुरल डाई एक्सपर्ट अजीत दास अनोखी की फाउंडर फैथ सिंह और वृक्ष की टेक्सटाइल डिजाइनर गुंजन जैन ने भाग लिया। इस सत्र का संचालन क्राफ्ट रिवाइवल ट्रस्ट की सदस्या शारिका शर्मा द्वारा किया गया। सत्र के दौरान भारतीय वस्त्रों में ट्रेडिशनल प्रिंट्स और फैब्रिक्स के विकास पर डिस्कशन हुआ।
गुंजन जैन ने ओडिशा के इक्कत शैली के बुनकरों और मंदिरों के मध्य उपस्थित गहरे सम्बंधों के बारे में बताया। उन्हेंने जानकारी दी कि किस प्रकार से इस कला को जीवित रखने में बुनकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। अजीत दास ने एग्जीबिशन में प्रदर्शित अपने कुछ कार्यों के पीछे की प्रेरणा साझा की। उनके द्वारा कुछ अन्य आर्टवर्क को भी इस चर्चा में दिखाया गया जिन्हें दर्शकों से सराहना और प्रशंसा प्राप्त हुई।
Published on:
15 Jul 2018 02:33 pm

बड़ी खबरें
View Allफैशन
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
