
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। चैत्र मास में ही नवरात्रि भी पड़ती है, जो की इस बार 6 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक रहेगी। नौ दिनों तक नवरात्रि इस बार कई विशेष संयोगों में आ रही है। पंडित रमाकांत मिश्रा ने बताया की इस साल चैत्र नवरात्रि में 5 सर्वार्थ सिद्धि, 2 रवि योग और रवि पुष्य योग का बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। माना जा रहा है की इस नवरात्रि विशेष फल की प्राप्ति के लिए मां की आराधना का बहुत ही उत्तम समय है। नवरात्रि में देवी के नौ रुपों की उपासना की जाती है।
घट स्थापना मुहूर्त
6 अप्रैल, शनिवार से नवरात्र की शुरूआत होगी। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त में 6 बजकर 9 मिनट से लेकर 10 बजकर 19 मिनट के बीच घट स्थापना बेहद शुभ रहेगा।
नवरात्रि के शुभ संयोग
14 अप्रैल-रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि नवमी वैष्णव मतानुसार
Published on:
26 Mar 2019 05:46 pm
