10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थलापति विजय की शपथ से पहले बहनों ने ‘अन्ना’ को लिखा पत्र, भावुक होकर बोलीं- ये सिर्फ निजी वापसी नहीं

Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony: थलापति विजय के शपथ ग्रहण से पहले उनकी बहनें काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा लेटर लिखते हुए विजय को बधाई दी है।

2 min read
Google source verification
Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony

Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony (सोर्स- एक्स)

Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार से राजनीति के बड़े चेहरे बने थलापति विजय के लिए 10 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। फिल्मों में अपने दमदार अभिनय और लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाले विजय अब तमिलनाडु की सत्ता संभालने जा रहे हैं।

उनके मुख्यमंत्री पद की शपथ अब पूरी हो चुकी है। जहां समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं परिवार के लोग भी भावुक नजर आए। खासतौर पर विजय की कजिन बहनों ने सोशल मीडिया पर ऐसा भावुक संदेश लिखा जिसने फैंस को भी इमोशनल कर दिया।

विजय की बहनों ने लिखा भावुक पत्र (Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony)

विजय की बहनें कीर्तन सुन्दर और पल्लवी सुरेंदर ने अपने ‘अन्ना’ के लिए एक लंबा नोट साझा किया। उन्होंने लिखा कि विजय ने सिर्फ राजनीति में वापसी नहीं की, बल्कि लोगों के भरोसे और उम्मीदों को नई ताकत दी है। उनके मुताबिक विजय अब पहले से ज्यादा मजबूत, ज्यादा साफ सोच वाले और जनता के लिए समर्पित नेता बन चुके हैं। बहनों ने कहा कि ये सफर सिर्फ एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि तमिलनाडु के करोड़ों लोगों की भावनाओं की जीत है।

विजय के साथ बचपन की तस्वीर की शेयर (Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony)

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस मैसेज के साथ विजय की बचपन से लेकर आज तक की कई तस्वीरें भी साझा की गईं। कुछ तस्वीरों में विजय अपने माता-पिता के साथ चुनावी जीत का जश्न मनाते नजर आए। इन फोटोज़ को देखकर फैंस भी पुराने दिनों को याद करने लगे। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि विजय हमेशा से अपने परिवार के बेहद करीब रहे हैं और यही बात उन्हें लोगों से जोड़ती है।

एसए चंद्रशेखर भी बेटे की सफलता पर भावुक

उधर विजय के पिता और मशहूर फिल्ममेकर एसए चंद्रशेखर भी बेटे की इस उपलब्धि पर भावुक हो गए। चुनावी बहुमत मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर बेहद गर्व है और तमिल जनता ने विजय पर भरोसा जताकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विजय को अब तमिलनाडु के लोगों के लिए पूरी ईमानदारी से काम करना चाहिए।

साल 2014 में शुरू की थी पार्टी

विजय की राजनीतिक यात्रा भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। साल 2024 में उन्होंने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम यानी TVK की शुरुआत की थी। शुरुआत में कई लोगों ने इसे सिर्फ स्टारडम का असर माना, लेकिन विजय ने लगातार जनता के बीच जाकर अपनी पकड़ मजबूत की। दो साल के भीतर सत्ता तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

विजय की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में

हालांकि इस सफर में विजय को निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव भी देखने पड़े। पत्नी संगीता सोर्नालिंगम से तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ रिश्तों की चर्चाएं भी लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज भी टल गई, जिससे फैंस निराश हुए थे। लेकिन इन तमाम विवादों और मुश्किलों के बावजूद विजय ने राजनीति में अपनी अलग पहचान बना ली।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग