त्योहार

क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस को ‘बड़ा दिन’ क्‍यों कहा जाता है?

25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन को 'बड़ा दिन' भी कहा जाता है।

less than 1 minute read
Dec 23, 2019

हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन को 'बड़ा दिन' भी कहा जाता है। इस त्यौहार को पूरा जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस त्यौहार को 'बड़ा दिन' कहकर पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल है कि इस दिन को 'बड़ा दिन' क्यों कहा जाता है?


25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था।


बताया जाता है कि 25 दिसंबर के दिन रोम के लोग रोमन उत्सव के रूप में सेलिब्रेट करते थे और एक दूसरे को बहुत सारे उपहार देते थे।


बताया जाता है कि धीरे-धीरे यह उत्सव बड़ा होता गया। इसकी भव्यता को देखते हुए इस दिन को लोग बड़ा दिन कहने लगे। तब ही 25 दिसंबर को 'बड़ा दिन' कहा जाता है।


हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन खूब दान पुण्य किया जाता है इसलिए इसे 'बड़ा दिन' नाम दिया गया। मान्यता है कि इस दिन रात की अपेक्षा दिन बड़ा होता है, यही कारण है कि इस दिन को 'बड़ा दिन' कहा जाता है।


ईसाइयों के लिए ये सबसे बड़ा त्यौहार होता है। इसलिए ये उनके लिए सबसे 'बड़ा दिन' होता है। इस दिन क्रिसमस ट्री सजाने की परंपरा भी है। क्रिसमस ट्री को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

Updated on:
23 Dec 2019 12:28 pm
Published on:
23 Dec 2019 12:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर