15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vijaya Ekadashi 2026 Date: कब रखा जाएगा फरवरी महीने में विजया एकादशी व्रत, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Vijaya Ekadashi 2026 Date: फरवरी के महीने में दो एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए यहां जानते हैं कि फरवरी महीने का पहला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Vijaya Ekadashi 2026 Date

istock

Vijaya Ekadashi 2026 Date:विजया एकादशी का व्रत फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। ये व्रत विजय प्राप्ति के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा- अर्चना की जाती है। विजया एकादशी का व्रत करने से साधक को सारे पापों से भी मुक्ति मिलती है। फरवरी के महीने में इस एकादशी के व्रत को करने से साधक को धर्म, अर्थ और मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं फरवरी के महीने में विजया एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा।

विजया एकादशी व्रत डेट 2026


विजया एकादशी का व्रत फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 12 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर होगा और इसका समापन 13 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 25 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार विजया एकादशी का व्रत 13 फरवरी को रखा जाएगा।

विजया एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त 2026


विजया एकादशी का व्रत इस साल 13 फरवरी 2026 को रखा जाएगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 12 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहेगा।

विजया एकादशी व्रत का महत्व


हिंदू धर्म में विजया एकादशी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। इस व्रत को करने से और भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही एकादशी के दिन स्वर्णदान, भूमि दान, अन्न दान करने से व्यक्ति को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। विजया एकादशी का व्रत शत्रु पर विजय प्राप्ति के लिए भी उत्तम माना जाता है।

Frequently Asked Questions