
Onam 2021: नई दिल्ली। दक्षिण भारत में ओणम का त्यौहार अत्यधिक धूमधाम से मनाया जाता है। ओणम का कृषि और किसानों से गहरा संबंध है। इस पर्व को खेतों में फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है। किसान अच्छी फसल के लिए इस दिन देवताओं को धन्यवाद देते हुए उनकी पूजा करते हैं। इस बार यह पर्व 12 अगस्त 2021 को आरंभ हुआ है और 23 अगस्त 2021 तक मनाया जाएगा।
दस दिन तक चलने वाले इस पर्व के पीछे एक पौराणिक कथा भी है। कथा के अनुसार राजा बलि इस पर्व के दौरान पाताल लोक से पृथ्वी पर आकर अपनी प्रजा के सुख-दुख को देखते हैं। कथाओं के अनुसार राजा महाबली इतने अधिक शक्तिशाली हो गए थे कि उन्होंने समस्त देवताओं को परास्त कर तीनों लोकों पर अपना अधिकार कर लिया था। तब देवताओं की प्रार्थना से द्रवित हो भगवान विष्णु ने वामन अवतार धारण किया।
वामन रूप में वह राजा बलि के पास भिक्षा मांगने पहुंचे और तीन पग भूमि मांगी। बलि ने उन्हें तीन पग भूमि देने का वचन दिया। इस पर वामन ने पहले पग में धरती तथा दूसरे पग में स्वर्ग को माप लिया। तीसरे पग के लिए भूमि नहीं बची तब राजा बलि ने कहा कि आप तीसरा पग मेरे सिर पर रखिए। इस पर अति प्रसन्न हो भगवान विष्णु ने उन्हें अपनी अनन्य भक्ति का वर देकर पाताल लोक भेज दिया। उन्होंने बलि को वर दिया कि वह प्रत्येक वर्ष एक बार आकर अपनी प्रजा से मिल सकेंगे।
जिस प्रकार उत्तर भारत में दीपावली मुख्य पर्व है, उसी प्रकार ओणम दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व माना जाता है। दीवाली के समान ही इस पर्व के पूर्व पूरे घर की साफ-सफाई की जाती है और घरों को फूलों तथा रंगोली से सजाया जाता है। इसके बाद एक दावत समारोह भी आयोजित किया जाता है। इस पर्व में लोग नए कपड़े पहनते हैं, मनमोहक पकवान बनाते हैं।
इस दिन लोग अपने परिचितों, दोस्तों तथा सहयोगियों से मिलते हैं, उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उनकी कुशलता की कामना करते हैं। यहां पढ़िए ऐसे ही कुछ मैसेजेज के बारे में जिनके जरिए आप भी अपने परिचितों तथा दोस्तों को ओणम की बधाई दे सकते हैं।
भगवान वामन आपको अपना आशीर्वाद दें तथा आपके खेतों में सम्पन्नता और जीवन में सुख, समृद्धि तथा प्रेम लाने की कृपा करें। हैप्पी ओणम!
महाराज बलि आपको अच्छे स्वास्थ्य और प्रसन्नता का आशीर्वाद दे। आपके जीवन में आशा, प्रसन्नता का संचार हो एवं आपके समस्त स्वप्न पपूर्ण हों। हैप्पी ओणम!
ईश्वर आप पर कृपा करें तथा आपकी समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करें। हैप्पी ओणम!
पोकलम के सुंदर फूलों के समान आपका जीवन भी इन्द्रधनुषी रंगों से भर जाए, आपको समस्त सुखों की प्राप्ति हो। हैप्पी ओणम!
फूलों की मधुर सुगंध हमारे घरों को भर दें तथा घर में बने विभिन्न पकवानों से हमारी इन्द्रियां संतुष्ट हों। हैप्पी ओणम!
आइए राजा महाबली का स्वागत करें जो अपनी प्रजा के सुख-दुख को जानने के लिए प्रत्येक वर्ष एक बार पृथ्वी पर आते हैं। आपको एवं आपके परिवार को ओणम की शुभकामनाएं।
ईश्वर करें, ओणम का यह त्यौहार आपके जीवन में सौभाग्य, शांति, समृद्धि लेकर आएं और आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हों। हैप्पी ओणम!
ओणम के रंग और खुशी से आपका ह्रदय और मन प्रसन्न हो जाए और आप समस्त प्रकार की खुशियां और प्रसन्नता प्राप्त करें। हैप्पी ओणम!
Updated on:
21 Aug 2021 08:51 am
Published on:
21 Aug 2021 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allत्योहार
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
