मिनिमम बैलेंस पर चार्ज- बैंकों ने अपनी नकदी संतुलन और डिजिटल ट्रांजेक्शन ( Digital Transaction ) को बढ़ाने के लिए 1 अगस्त से न्यूनतम बैलेंस ( Minimum Balance in saving accounts ) पर चार्ज लगाने की घोषणा की है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra), एक्सिस बैंक (Axis Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और आरबीएल बैंक (RBL Bank) में एक अगस्त से ये चार्ज लागू हो जाएंगे। BOM में बचत खाता ( Saving Account ) धारकों को मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में अपने अकाउंट में न्यूनतम राशि 2,000 रुपये रखनी होगी जो पहले 1,500 रुपये था। इससे कम बैलेंस होने पर मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में 75 रुपये, अर्ध-शहरी क्षेत्र में 50 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 20 रुपये प्रति माह की दर से शुल्क लेगा। इसके अलावा अब बैंकों में ट्रांजेक्शन्स भी सिर्फ 3 ही फ्री होंगे । इसस ज्यादा ट्रांजेक्श करने पर आपको फीस देनी होगी ।