21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Insurance Claim : 31 जुलाई तक बीमा कंपनियों को मिले 1300 करोड़ रुपए के 80 हजार से ज्यादा क्लेम

जनरल इंश्योरेंस काउंसिल ( General Insurance Council ) के अनुसार जुलाई महीने में टोटल 1,300 करोड़ रुपए के 80 हजार से ज्यादा क्लेम आए हैं। कोरोना की वजह से इंश्योरेंस क्लेम ( insurance claim ) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Aug 05, 2020

insurance claim

insurance claim

नई दिल्ली: कोरोना महामारी ( corona Pandemic ) हर बदलते दिन के साथ विकराल होती जा रही है। भारत में संक्रमितों की संख्या 15 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। संक्रमितों ( corona patient ) की संख्या बढ़ते के साथ ही हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। जनरल इंश्योरेंस काउंसिल ( General Insurance Council ) के अनुसार जुलाई महीने में टोटल 1,300 करोड़ रुपए के 80 हजार से ज्यादा क्लेम आए हैं। कोरोना की वजह से इंश्योरेंस क्लेम ( insurance claim ) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । जुलाई का आंकड़ा जून के आंकड़े से तीन गुना है।

कम हो रही है बेरोजगारी, जुलाई में लोगों को मिला रोजगार, आंकड़े दे रहे गवाही

बीमा कंपनियों ( Insurance Companies ) की मानें तो शहरी इलाकों में औसतन 1.5 लाख रुपए और अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों में 50,000-75,000 रुपए के क्लेम मिले हैं। तो वहीं आईसीयू में भर्ती कराने के हालात में 8 लाख रुपए तक का क्लेम किया जा रहा है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ( Life Insurance Corporation ) के पास जुलाई महीने के अंत तक 26.74 करोड़ रुपए के 561 डेथ क्लेम आए हैं।

राम मंदिर निर्माण से क्या अयोध्या में आएगा राम राज्य, अर्थव्यवस्था और रोजगार पर कैसा होगा असर ?

महाराष्ट्र से आ रहे हैं सबसे ज्यादा क्लेम-

इंश्योरेंस क्लेम्स ( Corona Insurnce Claims ) की एक और खास बात ये है कि सबसे ज्यादा क्लेम महाराष्ट्र से आ रहे हैं । 80 हजार दावों में से 35 हजार दावे महाराष्ट्र से और 9300 NCR Region से और तमिलनाडू से 9500 दावे किए गए हैं। जून के महीने में भी 18,100 से अधिक दावे (क्लेम) मिले थे। उस वक्त भी महाराष्ट्र से 8,950 दावे आए थे।