23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां जानें आखिर क्या है इस चमत्कारी सिक्के का सच

कालाबाजार में यह सिक्का करोड़ों रुपए तक में बेचा जा रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 7 Sep 2016, 11:00 AM IST

Hanuman Coin

Hanuman Coin

नई दिल्ली। इन दिनों छत्तीसगढ़ और ओडिशा में एक अफवाह ने जोर पकड़ रखा है। यहां अफवाह है कि भगवान हनुमान का यह सिक्का (फोटो में देखें) जिसके भी पास होगा वह भाग्यवान और धनवान हो जाएगा। दरअसल अफवाह तक तो ठीक था, लेकिन यहां इस सिक्के को पाने की चाह में अपनाध बढ़ रहे हैं।

जहां एक और सिक्का चोरी और छीने जाने की वारदातें हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर नकली सिक्के तेजी से बाजार में खपाए जा रहे हैं। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के स्थानीय अखबारों में पिछले एक महने से ऐसी कई खबरें प्रकाशित हुई हैं, जिनमें सिक्के की खातिर अपराधों को अंजाम दिया गया है।

हाल ही एक महिला पर भी अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। ये बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए सिक्के की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों ओडिशा पुलिस ने 11 लोगों को ये सिक्का बेचते हुए गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि कालाबाजार में यह सिक्का करोड़ों रुपए तक में बेचा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अंधविश्वास के कारण इस सिक्के का मूल्य बढ़ा है, अन्यथा यह एक सामान्य सिक्का ही है।